अयोध्या उत्तर प्रदेश

जय श्रीराम के उद्घघोष के साथ परिक्रमा कर रहे हैं लाखों श्रद्धालु।

जय श्रीराम के उद्घघोष के साथ परिक्रमा कर रहे हैं लाखों श्रद्धालु।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में अक्षय नवमी पर अयोध्या की 24 घंटे चलने वाली 14 कोसी परिक्रमा सोमवार रात्रि 2:09 मिनट पर शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही परिक्रमा में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। जोन और सेक्टरों में बंटे चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमार्थियों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गईं हैं। सरयू में स्नान और मंदिरों में दर्शनों के लिए भी तांता लगा हुआ है।

14 कोसी परिक्रमा परिधि में नया घाट, नाका हनुमानगढ़ी, सहादतगंज हनुमानगढ़ी और गुप्तार घाट से होते हुए परिक्रमार्थी पुनः नया घाट पहुंच रहे हैं। बता दें कि अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने के बाद 24 घंटे चलती है। इसके पीछे मान्यता है कि परिक्रमा मार्ग पर एक पग चलने भर से पूर्व जन्म के तमाम पाप धुल जाते हैं। इसे वांछित संख्या के अनुसार पूरा करने पर लोगों की मनौतियां भी पूरी होती हैं।

अयोध्या की परिक्रमा का महत्व और भी ज्यादा है। यहां की परिक्रमा का अर्थ अयोध्या के पांच हजार से अधिक मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी व ऋषियों-मुनियों के स्थलों की परिक्रमा एक ही बार में पूरी कर लेना है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर किया गया पुण्य अक्षय हो जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नितिश कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर लगातार परिक्रमा पथ पर भ्रमणशील हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago