अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या की चीनी मिल में ब्लास्ट, 38 साल के इंजीनियर की मौके पर मौत, मिल अनिश्चित काल के लिए बंद।

चीनी मिल में ब्लास्ट, 38 साल के इंजीनियर की मौके पर मौत, मिल अनिश्चित काल के लिए बंद।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में स्थित मसौधा चीनी मिल में सोमवार तकरीबन 2:30 बजे चीनी मिल के टरबाइन में ब्लास्ट हो गया। घटना में 38 वर्षीय इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन सिंह के सिर के चीथड़े उड़ गए। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घटना के बाद चीनी मिल के बॉयलर समेत अंदर के उपकरणों में आग लग गई। हजारों के उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। इसी बीच फायर ब्रिगेड दस्ते की तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर सांयकाल तक आज को बुझाने का काम जारी रखा।

वहीं दूसरी तरफ थाना पूरा कलंदर प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मृत इंजीनियर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी है। विद्युत संयंत्र में ब्लास्ट हो जाने की वजह से जहां एक ओर आग की लपटें चीनी मिल के 50% भाग में फैल कर समूचे चीनी मिल को धुएं के अंधेरे में तब्दील कर दिया। तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना आपूर्ति को मिल के अंदर प्रवेश कर चुके किसानों समेत चीनी मिल कर्मियों में भगदड़ मच गई। चीनी मिल प्रबंधन के अनुसार गन्ना पेराई कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

मिली जानकारों के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे से चीनी मिल में गन्ना पेराई कार्य पूरे रफ्तार में चल रहा था। दोपहर बाद करीब 2 बजे विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने की वजह से दो इलेक्ट्रिक मोटरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ठप पड़े विद्युत संचालित मोटरों की खराबी को समझने के लिए इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन सिंह 38 वर्ष मौके पर पहुंचकर विद्युत उत्पादन केंद्र के संयंत्रों के पास पहुंचकर खराबी का पता ही कर रहे थे। कि इसी दौरान ओवरलोड के चलते विद्युत उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही बॉयलर तक आग लग गई। जब तक लोग माजरा समझते तब तक इलेक्ट्रिक इंजीनियर के सिर का चीथड़ा उड़ कर शव से अलग दिखाई पड़ा। देखते ही देखते आग की लपटें चीनी मिल के अंदर 50% से अधिक उपकरणों को अपने आगोश में ले चुकी थी। धूं- धूं कर उपकरण जल रहे थे। घंटे भर के अंतराल में चीनी मिल के अंदर का परिसर आग के धुएं में तब्दील हो गया। आग की चपेट में आने से कब कहां कौन सा टैंक ब्लास्ट हो जाए इस डर से धुएं के अंबार में चौतरफा भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड के जवान तीन दमकल गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम 5 बजे तक जारी रहा है।

मामले में थाना अध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब 2.30 बजे चीनी मिल के विद्युत उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट हो जाने की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। घटना में विपिन सिंह 38 वर्ष नामक इलेक्ट्रिक इंजीनियर के सिर के चीथड़े उड़ गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया जा रहा है।

घटना के बाबत चीनी मिल के अधिशासी निदेशक सुभाष चंद्र अग्रवाल का कहना है कि विद्युत उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो जाने की वजह से विपिन सिंह 38 वर्ष नामक इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री के 50% हिस्से में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं। बताया कि फैक्ट्री का खुद का विद्युत उत्पादन केंद्र है। जिसमें टरबाइन समेत अनेकों इलेक्ट्रिक संयंत्र लगाए गए हैं।

चीनी मिल अपने लिए 15 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। जिसमें आज सोमवार करीब ढाई बजे तकनीकी खराबी के चलते संयंत्र ब्लास्ट हो गया। चीनी मिल में अनिश्चितकाल के लिए गन्ना पेराई कार्य बंद कर दिया गया है। गन्ना किसानों से अपील भी की जा रही है। कि वह बगैर अगली सूचना के ना तो गन्ने की कटाई करें और ना ही चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए लेकर आए।

editor

Recent Posts

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

56 minutes ago

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा।

विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी, बोले- सपा… Read More

13 hours ago

चंदा चोर,गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो रसीद दिखाओ।

चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे पर भड़के स्पीकर सतीश महाना,बोले- चंदा दिया हो तो… Read More

1 day ago

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

2 days ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

3 days ago