ggg 1 - विर्सजन घाट का हुआ पूजन, मॉ सरयू की अर्पित की गई चुनरी।

विर्सजन घाट का हुआ पूजन, मॉ सरयू की अर्पित की गई चुनरी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

विर्सजन घाट का हुआ पूजन, मॉ सरयू की अर्पित की गई चुनरी।

ggg 1 - विर्सजन घाट का हुआ पूजन, मॉ सरयू की अर्पित की गई चुनरी।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी मे दुर्गापूजा महोत्सव का प्रतिमा विर्सजन निर्मलीकुंड होता है। विसर्जन से पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने निर्मलीकुण्ड पर मां सरयू और घाट की पूजा अर्चना किया गया। मां सरयू का दुग्धाभिषेक करके उनको चुनरी अर्पित किया गया और आरती उतारी गई।
पूजन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि घाट पूजन के माध्यम से घाट निर्माण और प्रतिमा विसर्जन के लिए सरयू माता की अनुमति ली जाती है। जिससे विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो। मनोज जायसवाल ने बताया कि इस बार प्रशासन से 200 मीटर लंबे प्लेटफार्म की मांग की गई है जिससे विसर्जन कार्यक्रम शीघ्रता से संपन्न हो सके।

प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि माता का विसर्जन पूरे सम्मानजनक तरीके से हो, यह हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष रंजन, ए ई राजनरायण तिवारी के साथ केंद्रीय समिति के अमल गुप्ता, संयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, विद्युत समन्वयक सुप्रीत कपूर, सह घाट निर्माण प्रभारी रंजीत शर्मा, और अन्य कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *