
विकास और विरासत का संगम है उत्तर प्रदेश – नंद कुमार गुप्ता।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी शनिवार को लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने श्रीरामलला और श्रीहनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ की। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या को उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का संगम बताया।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर ठोस कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, लेकिन आज प्रदेश की छवि निखर रही है और वह नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
होटल इंडस्ट्री को उद्योग का दर्जा देने के सवाल पर मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी ने कहा कि होटल इंडस्ट्री को भी उद्योग का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ सकें। पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने पर मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, तब से वे जनता के लिए एक प्रधान सेवक की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने 11 वर्षों में देश को ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किया है। अयोध्या, काशी, मथुरा, नैमिषारण्य और विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों को कॉरिडोर और बुनियादी ढांचे के माध्यम से सजाया-संवारा जा रहा है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More