अयोध्या उत्तर प्रदेश

अधिशाषी अभियंता विद्युत रुदौली और एसओ पूराकलन्दर से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण।

अधिशाषी अभियंता विद्युत रुदौली और एसओ पूराकलन्दर से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तहसील सोहावल के सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कुल 219 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों को सुनें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। ग्राम खम्हरिया के एक प्रार्थी ने सीमांकन के बावजूद पत्थर न लगाए जाने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि वे मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। ग्राम बरवा,विकासखंड मसौधा के निवासी ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की,जिस पर उपजिलाधिकारी सोहावल को जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। ग्राम तहसीनपुर के निवासी ने विद्युत पोल न लगाए जाने और फर्जी रिपोर्ट लगाने की शिकायत की।

इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने और पोल लगवाने के निर्देश दिए। ग्राम मीरपुर कांटा में रास्ता रोके जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए रास्ता तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीओ विद्युत द्वारा गलत आख्या लगाने पर उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई।
समाधान दिवस में अधिशाषी अभियंता विद्युत रुदौली और एसओ पूराकलन्दर के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व,विद्युत,भूमि विवाद,शिक्षा,स्वास्थ्य,जल आपूर्ति,राशन और पेंशन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी,उपजिलाधिकारी सोहावल,जिला पूर्ति अधिकारी,क्षेत्राधिकारी,खंड विकास अधिकारी,तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago