वशिष्ठ की भूमिका में प्रभु राम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी

वशिष्ठ की भूमिका में प्रभु राम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी

अयोध्या|

राम नगरी अयोध्या के छठा दीपोत्सव जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के त्रेता युग में लंका विजय करके अयोध्या पहुंचने के समय का दिव्य और भव्य दृश्य सृजित कर रहा है। तो वहीं दीपोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम राम राज्याभिषेक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए भगवान राम को राजतिलक करेंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुछ प्रमुख साधू संत भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह ने अयोध्या में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे और दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री विराजमान रामलला स्थल पर दर्शन-पूजन करेंगे और श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर के कार्य को भी देखेंगे। इसके बाद राम कथा पार्क में आयोजित राम राज्याभिषेक में वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को तिलक करेगें, इस धार्मिक आयोजन के साक्षी देश विदेश के कई प्रमुख अतिथि होंगे।
पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया इस बार राम कथा पार्क में होने वाले रामलीला मंचन में आठ देश और देश के 10 राज्यों की रामलीलाएं अपने क्षेत्र की कला और संस्कृति पर आधारित मंचन करेंगे,उन्होंने कहा इस बार त्रेता युग के वैभवशाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आगमन का दृश्य अयोध्या में स्थापित होगा। फिलहाल पल-पल सजेती और सामर्थ्य अयोध्या और अयोध्यावासी दीपोत्सव के चरमोत्कर्ष की मन हृदय और भावनाओं से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago