
सुल्तानपुर जिले कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ एक पूर्व प्रधान के घर पर छापा मारा। जिसमें लाखों रुपए कीमत का कंपनी का तैयार नकली माल पकड़ा गया है। आरोपी पूर्व प्रधान के पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। कूरेभार थानाक्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार में पूर्व प्रधान मोहनलाल मोदनवाल के आवास पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर कंपनी का नकली माल तैयार हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी जनार्दन वर्मा ने स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर शुक्रवार को रेड मारा।
पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र सुशील मोदनवाल को हिरासत में लिया है। पुलिस सुशील से जांच पड़ताल कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More