अयोध्या उत्तर प्रदेश

लगभग 20 फीट धंस गई तालाब की धरती, समा गईं मछलियां।

लगभग 20 फीट धंस गई तालाब की धरती, समा गईं मछलियां।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले के विकासखण्ड तारुन पानी से लबालब भरे तालाब के अंदर डेढ़ मीटर व्यास में लगभग 20 फीट गहराई में धरती धंस गई। तालाब की मछलियां उसी में समा गईं। घटना से गांव वासी अचंभित हैं। विकासखंड तारुन के चौहान का पुरवा निवासी रामनरेश चौहान ने बताया कि वह और उनके भाई करमजीत निजी भूमि में तालाब खोदवाकर मछली पालन करते हैं।

शनिवार को तालाब का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा, तो ट्यूबवेल चलाकर भरना शुरू किया गया। शनिवार और रविवार को पानी धीरे-धीरे घट रहा था। मंगलवार को देखा तो सारा पानी सूख गया है। तालाब के बीच में डेढ़ मीटर वृत्ताकार में लगभग 20 फीट गहराई में जमीन पूरी तरह धंस गई। मछलियों के साथ सारा पानी उसी में जा रहा था। तालाब में सात किलो मछली के बच्चों को डाल रखा था। इसमें रोहू, नैना, ग्रास, सिल्वर आदि शामिल थीं। यह मामला जानने के लिए गांव के तमाम लोग जुट गए।

नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट आने पर जो व्यवस्था होगी, उसी हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago