अयोध्या उत्तर प्रदेश

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, प्रर्दशन।

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, प्रर्दशन।

अयोध्या।
अयोध्या अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल-2025 के विरोध में मंगलवार को अयोध्या मे भी अधिवक्ता सड़कों पर उतरे पड़े। कार्य बहिष्कार कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जबरदस्त नारे बाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने, सरकार से बिल वापस लेने की मांग की।अधिवक्ता 27 फरवरी को पुनः बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में कचहरी परिसर से बड़ी संख्या में अधिवक्ता निकलकर रोड को भी जाम कर नारेबाजी की। मौके पर कोतवाली नगर थाना की पुलिस बल मौजूद रहे। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सभी संगठनों से जुड़े अधिवक्ता हडताल पर हैं। अधिवक्ता संगठनों ने संशोधन के खिलाफ एकजुटता जताते हुए प्रदर्शन का निर्णय लिया था। आंदोलित अधिवक्ताओं में महामंत्री गिरीश चंद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कलिका मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पारस नाथ पांडे, सौरभमिश्रा, राकेश मिश्रा, पूर्व मंत्री आलोक खरे सोमनाथ तिवारी, आफताब उर्फ शेरू, दिनेश सिंह, विकास श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुशील चांदनी, दीपक वैद्य, शत्रुघ्न सिंह, संतोष मिश्रा, प्रभात सिंह, चंद्रभान सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजू तिवारी, कार्यकारिणी पूर्णिमा सिंह, दिलीप मिश्रा, माधव कृष्ण पांडे उर्फ़ लकी, अरविंद कुमार पांडे, ऋषि मिश्रा, ममता सिंह पूर्णिमा सिंह, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago