रौज़ागांव चीनी मिल द्वारा किया गया गन्ना मूल्य भुगतान

PicsArt 03 15 07.09.52 - रौज़ागांव चीनी मिल द्वारा किया गया गन्ना मूल्य भुगतान✍नितेश सिंह रूदौली, अयोध्या

  • बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई रौजागांव चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2019 _20 मे दिनांक 13.02.2020 से 19.02. 2020 तक क्रय किए गए गन्ने 4.38 लाख कुंटल का गन्ना मूल्य 1273.94 लाख रुपए का भुगतान दिनांक 13.02.2020 को कर दिया है।
  • कृषकों का गन्ना मूल्य कृषकों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है चीनी मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्त ने कृषकों से अनुरोध किया है कि वह चीनी मिल को केवल साफ सुथरा स्वच्छ एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें तथा साथ ही जिस प्रजाति के गन्ने के लिए पर्ची जारी की गई है उस पर उसी प्रजाति के ही गन्ने की आपूर्ति करें जिससे कृषकों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
  • चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना ) इकबाल सिंह ने कृषकों से अनुरोध किया कि flowering ( फूल) युक्त खेतों से गन्ना यदि बीज हेतु इस्तेमाल करना हो तो गन्ने को को दो-दो आंख के टुकड़े काटकर 10-15 मिनट तक पानी मे Hexastop डालकर उपचारित करने के बाद ही बुआई कराएं साथ ही बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए को 0238 एवं को 0118 प्रजाति का गन्ना बीज नर्सरी से तथा रोग रहित एवं कीट रहित प्लाटों से सुरक्षित कर ले एवं अधिक से अधिक रकबे मे को 0238 एवं को 0118 गन्ना प्रजाति की बुवाई करे।
  • पेडी के खेतों में रिक्त स्थानों की भराई के लिए उसी प्रजाति के दो आंख के टुकड़ों को रिक्त स्थानों वाली जगह पर लगाएं जिससे पेडी गन्ने की पैदावार में 20_25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी विशेष जानकारी हेतु चीनी मिल के जोनल प्रभारी तथा गन्ना विभाग से संपर्क स्थापित करें।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago