अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या आए बुजुर्ग विदेशी श्रद्धालु की मौत।

अयोध्या आए बुजुर्ग विदेशी श्रद्धालु की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या दक्षिण अफ्रीका से परिवार के साथ श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मंगलवार शाम मौत हो गई। जिला अस्पताल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने होटल पहुंच जाँच-पड़ताल की है। बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका के जेएडएन प्रान्त के डरबन शहर स्थित सेंट्रल रोड सी काउ लेन एरिया निवासी शाम नारायण दीनानाथ, अपने (पुत्र) कपिल दत्त, पुत्रवधु प्रीत तथा पोते प्रणव के साथ सोमवार को दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे । शाम 4.40 बजे नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पार्क इन होटल के कमरा नंबर 2017 और 2019 में ठहरे थे। परिवार ने मंगलवार को अयोध्या धाम जाकर दर्शन-पूजन किया और फिर वापस होटल लौटे। शाम को उलझन और घबराहट की शिकायत पर 5.35 बजे शाम नारायण दीनानाथ (91) पुत्र स्व. दीनानाथ को उनके बेटे कपिल दत्त (64) ने जिला अस्पताल पहुँचाया, तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इनका परिवार चार पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में निवास कर रहा है तथा भाई लोग अमेरिका और सऊदी में रहते हैं। सभी को फोनकर बुलाया गया है। पीएम के बाद यहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु के शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मौका-मुआयना तथा जाँच-पड़ताल की है। तबियत खराब होने के चलते मौत की बात सामने आई है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago