
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या – लखनऊ हाइवे पर सोहावल चौराहा के निकट मंगलवार को सुबह परिवहन निगम की बस ने एक आटो में टक्कर मार दी। कोहरे के चलते हुए इस हादसे में आटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि आटो अयोध्या से भेलसर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक आटो चालक निवासी दर्शननगर का बताया गया है। अन्य घायलों में तीन अज्ञात शामिल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More