✍नितेश सिंह, रूदौली (अयोध्या)
- तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर गोगावां में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक श्री श्यामलाल यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार तथा तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- सर्विस सेंटर के प्रोपराइटर सतीश कुमार यादव ने बताया की की क्षेत्रीय लोगों को अपने ऑनलाइन संबंधित जरूरी कार्यों को लेकर इधर उधर न भटकना पड़े इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने इस कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुवात की है।
- उन्होंने बताया कि आस पास के गांव के लोगों को उनके सेंटर पर जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फ़ोटो कॉपी, फ़ोटो ,मोबाइल रिचार्ज ,लेमिनेशन, पैन कार्ड, रेलवे टिकट,हवाई जहाज टिकट, की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा ऑनलाइन संबंधी हर तरह के कार्य किये जायेंगे जिससे क्षेत्र की जनता को इधर उधर न भटकने में काफी सहूलियत मिलेगी और सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी।