ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 09:42 AM IST

गरीबों के आशियाने पर: चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
गरीबों के आशियाने पर चला  बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान

Ayodhya 10 nov 22 12 - गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान

रूदौली_अयोध्या|

जिले के तहसील रूदौली के ग्राम ममरेजनगर में गुरुवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब ग्रामवासी आठ गरीबों के आशियाने को ढहाने के लिए दल-बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह गॉव पहुँची।
पचासों वर्ष से उक्त मकान में पीढ़ी दर पीढ़ी अपना जीवन गुजार रहे हरिराम व सहजराम पुत्रगण परशुराम निषाद, केवला पत्नी स्व. मंगल पुत्रगण नरेंद्र व सुरेंद्र, फूलचंद्र पुत्र रामचेला, विनोद कुमार, बिंद्रा प्रसाद व रामनेवल पुत्रगण जयलाल, हरिश्चंद पुत्र रामचेला, उर्मिला पत्नी छोटेलाल, रामगोपाल पुत्र हीरालाल व रमेशचंद्र पुत्र हीरालाल के लाख गिड़गिड़ाने के वावजूद देखते ही देखते बाबा के बुलडोजर ने आठ गरीब परिवारों के सर से छत छीन लिया।
तहसीलदार प्रज्ञा सिंह के मुताबिक उक्त मकान खलिहान की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 323 के .089 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कब्जा कर बनाया गया था जिससे कब्जा हटाने के लिए उक्त कब्जेदारों को उच्च न्यायालय द्वारा 03 जनवरी 2021 को जमीन खाली करनें का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कब्जेदारों द्वारा न्यायालय की बात न मानने पर आज यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT