ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:18 PM IST

दो लेखपालों समेत तीन: पर दर्ज हुआ लूट का केस ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दो लेखपालों समेत तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस ।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दो लेखपालों समेत तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस ।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

दो लेखपालों समेत तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस ।

images 3 23 - दो लेखपालों समेत तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस ।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र के दो लेखपालों सहित तीन अज्ञात लोगों पर रौनाही थाने में लूट का मामला दर्ज हुआ है। तहसील रुदौली के लेखपाल योगेश सिंह और शैलेंद्र दुबे पर न्यायालय के आदेश पर लूट का केस विकास खंड रुदौली के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष व प्रधान ग्राम गनौली बलभद्र यादव ने दर्ज कराया है। आरोप लगाया गया है कि एक अगस्त को लेखपाल योगेश कुमार व शैलेंद्र दुबे से कुछ कहासुनी हो गयी थी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

दो अगस्त को अपने घर से बाइक से अयोध्या जाते समय थाना रौनाही के बसहा चौराहे के पास स्विफ्ट कार से आए लोगों ने बाइक को रोक लिया और गाली देने लगे। विरोध करने पर गाली का विरोध करने पर लात घूसों डंडे से पीटने लगे। पिटाई कर जेब में रखे 6300 रुपए जबरदस्ती लूट लिए।

images 4 16 - दो लेखपालों समेत तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस ।

 प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। शिकायत थाना रौनाही  और एसएसपी से की। एफआईआर दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी । तहसील के ग्राम गनौली में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने को लेकर लेखपाल व प्रधान से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

चौकी प्रभारी सत्तीचौरा रवीश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT