
अयोध्या श्रीरामनगरी में सरयू तट से लेकर श्रीरामलला की चौखट तक होली की धूम है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पद गाते हुए, श्रीरामलला के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर श्रीरामलला का भव्य श्रृंगार कर उन्हें लखनऊ के वनस्पति अनुसंधान संस्थान से भेजा गया कचनार के फूलों का गुलाल खास तौर पर लगाया गया है।
इस अवसर पर श्रीरामलला का भव्य श्रृंगार कर उन्हें दिव्य आभूषण पहनाए गए हैं। उन्हें दरबार में अयोध्या के प्रसिद्ध कलाकार होली के पदों का गायन-वादन कर रहे हैं। इसी तरह कनक भवन, दशरथ महल, मणिराम दास छावनी, श्रीरामवल्लभाकुंज , श्रीरामलला सदन, मंगल भवन, लक्ष्मण किला, हनुमत निवास, राजगोपाल मंदिर, हरिधाम पीठ, जानकीघाट बड़ा स्थान, बड़ा भक्तमाल, राजगोपाल मंदिर, तीन कलश मंदिर, राजसदन, रामहर्षण कुंज, तुलसी दास जी की छावनी, रंग महल, बधाई भवन, वामन मंदिर, सियाराम किला, कासेलेश सदन, चाबुर्जी मंदिर आदि मंदिरों में होली की धूम है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More