लखनऊ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग।
लखनऊ।
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी अभी लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। चारों तरफ राजनीति पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन होली के दिन हर कोई होली के रंग में रंगना चाहता है,खुशियां मनाना और झूमना चाहता है। फिर चाहे वह आम आदमी हो या फिर राजनेता। राजधानी लखनऊ में सोमवार को होली के दिन सुबह से ही चारों तरफ हर्षो उल्लास का माहौल था। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ था, कहीं नाच गाना तो कहीं थिरकना जारी रहा।
इस दौरान राजधानी के चौक इलाके में बीजेपी के दो बड़े नेता एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते नजर आए। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा  ने जमकर होली खेली
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार थे और पिचकारी से दिनेश शर्मा पर रंग डाल रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पिचकारी से रंग डालने में पीछे नहीं रहे।
होली पर्व पर राजधानी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर सोमवार के दिन भारी तादाद में भक्त इकट्ठा हुए और जमकर होली खेली, एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले भक्तों ने भगवान खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। होली के पर्व पर राजा बाजार में एक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग और गुलाल भी उड़ाए। यह शोभा यात्रा लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय होलीकोत्सव समिति की तरफ से निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा, भगवान शंकर, मां पार्वती के स्वरूप का भक्तों ने दर्शन किया।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago