
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो, ट्रस्ट भंग किया जाए , अवधेश प्रसाद।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित स्वतंत्र समिति से कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी आवश्यक है।
अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए।
सांसद ने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान राम से जुड़ा विषय है।
अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को गोबर और घूर गड्ढों में छिपाए जाने जैसी सूचनाएं भी सामने आ रही हैं, जिनकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होने पर ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता और रामभक्तों का विश्वास बनाए रखने के लिए इस मामले की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More