अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश।

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश।

अयोध्या।

अयोध्या  मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जल निगम नगरियों को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर व अधिशाषी अभियंता राजकीय निर्माण निगम की खराब प्रगति पर वेतन रोकने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने जुलाई माह की समीक्षा बैठक करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर अयोध्या बस्ती मार्ग साकेत होटल लक्ष्मण किला आदि कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विभागों का कार्य काफी समय से लंबित पड़े हुए हैं उनका कमेटी का गठन कर जांच करते हुए समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे कार्य निर्धारित समय सीमा में कराया जा सकें। उन्होंने आईटीआई मिल्कीपुर, राजकीय महाविद्यालय बीकापुर, राजकीय निर्माण विभाग, आवास विकास व नर्सिंग कॉलेज सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम नरेंद्र देव कुमारगंज के कार्यों की प्रगति में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान दिशा-निर्देश दिये कि सभी विभाग व कार्यदायी संस्था इसी महीने में अपनी प्रगति रिपोर्ट को समय पर सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट माह जुलाई 2024 में खराब श्रेणी-सी, डी वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लायें। अगले माह की समीक्षा बैठक में इस माह में प्राप्त ग्रेड में सुधार नहीं आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्यों में शिथिलता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्युत आपूर्ति, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास विभाग में बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 15 वें वित्त आयोग, पर्यटन विभाग,प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत आकलन एवं मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत पूर्ण परियोजनाओं का प्रतिशत एवं क्रमिक व्यय धनराशि का कम होना आदि योजनाओं पर समीक्षा करते हुए अगले माह तक अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीईएसटीओ, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिशासी अभियंता व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

4 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

4 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

4 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

6 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

7 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

7 days ago