अयोध्या उत्तर प्रदेश

फर्जीवाड़े में जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार।

फर्जीवाड़े में जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या  पंजाब की पुलिस ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन को बुधवार को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर पुलिस उसे लेकर पंजाब रवाना हुई है। यह गिरफ्तारी फर्जीवाड़े के मामले में की गई है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मूल रूप से नगर कोतवाली के देवकाली निवासी सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ जिले में धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी। चंडीगढ़ पुलिस सिद्धार्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। मोबाइल सर्विलांस के सहारे पहुंची चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने लिखित सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी है और आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago