
रहस्यमय ढंग से गायब छात्र को पुलिस ने किया बरामद।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में विद्यालय जाते समय रास्ते से रहस्यमय ढंग से लापता हुए, कक्षा 4 के छात्र को दूसरे दिन बुधवार शाम को कड़ी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे काली पंडित का पुरवा मंगारी निवासी 11 वर्षीय अभिषेक यादव कोतवाली क्षेत्र के असरेवा में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। अभिषेक यादव 26 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। शाम तक घर वापस नही आया। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लापता छात्रा के पिता बंसी लाल यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू की गई। परिजन और कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार की रात एवं बुधवार को दिनभर लापता छात्र को गांव और विद्यालय के आसपास, जंगल, खेत और विसुही नदी के किनारे तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम को खजुराहट तिराहे के पास लापता छात्र अभिषेक यादव सकुशल मिल गया।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि लापता छात्र ने बताया कि मंगलवार को वह विद्यालय जाने की बजाय किसी सवारी वाहन से अयोध्या चला गया था वहां दर्शन और घूमने टहलने के बाद बुधवार शाम को वापस लौट आया। लिखा पढ़ी के बाद बुधवार देर शाम को छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More