
रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बावजूद भी चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर को किया गया सील।
जलालपुर अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले जलालपुर में रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बावजूद भी चल रहे डायग्नोसिस सेंटर को तहसीलदार व अधीक्षक ने पहुंचकर केंद्र को सील कर दिया।
मामला जलालपुर नगर का है। नगर में फातिमा नाम से डायग्नोसिस सेंटर संचालित हो रहा था। जिसका रजिस्ट्रेशन कुछ माह पूर्व समाप्त हो गया था संचालक द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन कराये हुए खुले आम केंद्र को चलाया जा रहा था। इस केंद्र पर अचानक तहसीलदार संतोष कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर जयप्रकाश की संयुक्त टीम ने पहुंचकर केंद्र को सील कर दिया और कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के कदापि केंद्र संचालित नहीं होना चाहिए ।
इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि जो भी बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल व डायग्नोसिस सेंटर संचालित हो रहे हैं वह बंद कर दे अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी फार्मेसिस्ट मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More