अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक।

युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मृतक की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर मजरे दफ्फरपुर गांव निवासी नीरज गौतम के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना देवगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में नीरज की बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल नीरज को तत्काल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महाराजगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago