अयोध्या उत्तर प्रदेश

पेड़ की डाल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत।

पेड़ की डाल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में बुधवार को तेज हवा के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजरुद्दीनपुर गांव में पेड़ की भारी डाल अचानक टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी हेमा यादव (40) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने या खुद को बचाने का कोई मौका नहीं मिल पाया। तेज हवा के चलते पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सीधे महिला पर आ गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क करने की कई कोशिशों के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

ग्रामीणों ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी आपात स्थिति में अधिकारियों का तुरंत उपलब्ध होना जरूरी है ताकि पीड़ित परिवार को समय पर सहायता मिल सके।

मामले को लेकर नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी।

घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago