
युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस।
रौनाही-अयोध्या।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर बरसेन्डी के मजरे मदरवा में एक युवक का शव मंगलवार को पेड़ से लटकता मिला। सती चौरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए निकले तो गांव से बाहर लगे एक पेड़ से कृष्ण कुमार (16) वर्ष (पुत्र) रामसागर का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा था।
लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। चौकी प्रभारी सती चौरा गोविंद अग्रवाल ने बताया कृष्ण कुमार सोमवार रात घर से खाना खाकर निकला तो वापस ही नहीं लौटा। जिसका शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से लटकता देखा। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More