अयोध्या उत्तर प्रदेश

मैराथन रन फॉर राम कल,दौड़ लगाने को विदेशों से भी आए धावक, 1.50 लाख तक का है इनाम।

मैराथन रन फॉर राम कल, दौड़ लगाने को विदेशों से भी आए धावक, 1.50 लाख तक का है इनाम।

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम में रविवार को होने वाली मैराथन रन फॉर राम के लिए धावक तैयार हो चुके हैं। शनिवार को मेयर गिरीश पति त्रिपाठी व एसबीआई के महाप्रबंधक आर नटराजन की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान कीनिया के धावक मैथ्यू, हिलेरी व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रतियोगियों को चेस्ट नंबर व टी शर्ट बांटी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती, अयोध्या नगर निगम व भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली दौड़ से पहले कार्यक्रम में पहुंचे, मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में पहली बार हाेने जा रही दौड़ प्रतियोगिता में विदेशों के भी धावक भी भाग लेंगे। इसमें तीन प्रतियोगिताएं होनी हैं, जिसमें तीन किलोमीटर की प्रतियोगिता लता मंगेशकर चौराहे से प्रारंभ होकर साकेत पेट्रोल पंप पर होते हुए वापस लता मंगेशकर चौक पर ही समाप्त होगी। 10 किमी की प्रतियोगिता लता मंगेशकर चौराहे से प्रारंभ होकर उदया चौराहे तक जाएगी और वहां से लता मंगेशकर चौराहे पर वापस आएगी।
जो प्रतिभागी 22 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेंगे वह पुराने पुल से कटरा तक जाएंगे और वहां से लता मंगेशकर चौक पर उनकी वापसी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार से 1.50 लाख तक इनाम दिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

9 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

11 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

17 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago