अयोध्या उत्तर प्रदेश

समान काम-समान वेतन योजना लागू हो, अयोध्या में एफसीआई श्रमिक यूनियन का दसवां अधिवेशन।

समान काम-समान वेतन योजना लागू हो, अयोध्या में एफसीआई श्रमिक यूनियन का दसवां अधिवेशन।

अयोध्या।
अयोध्या समान काम- समान वेतन योजना को लागू करने एफसीआई श्रमिक यूनियन संबंधित कई मांगों को लेकर दो दिवसीय दसवां वार्षिक सम्मेलन अयोध्या के मणि रामदास छावनी स्थित धर्म मंडपम में शनिवार को शुरू हुआ।
एफसीआई श्रमिक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकांत शर्मा ने बताया कि बताया कि सम्मेलन के पहले दिन श्रमिकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इसमें, श्रमिकों के वेव रिवीजन को एक जनवरी 2022 से लागू करने, विभागीय श्रमिकों को एक जनवरी 2017 से नए वेतन का इंसेंटिव और एक जनवरी 2017 से मई 2019 तक ओटीए का एरियर का भुगतान की मांग है। इसके अलावा 35000 श्रमिकों के खाली पदों को भरने, डीपीओ में ठेका प्रथा को समाप्त करने और सिंगल लेबर सिस्टम को लागू करने की मांग आदि शामिल है। पहले दिन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकांत शर्मा ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास का अंग वस्त्र से सम्मानित कर सम्मेलन के शुरुआत की घोषणा की। सम्मेलन में महासचिव उमेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम, उपाध्यक्ष मुर्शीद आलम, महेश्वर यादव, शिवकुमार, पुरुषोत्तम महंतो सहित अलग-अलग राज्यों से लगभग 800 से अधिक सदस्य शामिल हुए हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago