
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराममंदिर का गर्भगृह रामलला के लिए तैयार है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे। हालांकि 5 दिन पहले से आयोजन शुरू हो जाएंगे। इसमें भव्य शोभायात्रा से लेकर वास्तु पूजन, वरुण पूजन, सरयू के पानी से दिव्य स्नान शामिल हैं। 17 जनवरी को मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामनगरी के पंचकोस की परिधि में भ्रमण करेगी। 18 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसमें वास्तु पूजन, वरूण पूजन आदि होगा। 19 तारीख को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा।
21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में प्राणप्रतिष्ठा होगी। इसमे षोडशोपचार के बाद मूर्ति का अक्षत पूजन होगा। इसके बाद नए मंदिर में विराजमान रामलला की पहली आरती उतारी जाएगी। ट्रस्ट से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र को चुना गया है। समय 11.30 बजे से 12.30 बजे बीच में होगा। हालांकि ये आयोजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। इस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान कराएंगे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More