अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में मिल्कीपुर क्षेत्र में चकबंदी विभाग में लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद शासन ने बड़ा बदलाव किया है। प्रमोद कुमार सिंह को मिल्कीपुर का नया चकबंदी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित पत्रावलियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बता दें कि तत्कालीन चकबंदी अधिकारी मेड़ीलाल के खिलाफ क्षेत्रीय किसानों और जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर शासन ने मेड़ीलाल को कार्यालय से अटैच कर दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा “लंबित वादों का समय पर निस्तारण करके सरकार की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, किसी भी किसान को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सभी कार्य नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से किए जाएंगे।”

किसानों ने नए अधिकारी की नियुक्ति पर राहत जताई है और उम्मीद जताई है कि चकबंदी से जुड़े विवादों का निपटारा अब तेजी से होगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago