
मिल्कीपुर उपचुनाव में डिप्टी सीएम की जनसभा कल, केशव प्रसाद मौर्य।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर हैरिंग्टनगंज के चिखड़ी गांव में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे चिखड़ी गांव पहुंचने वाले मौर्य भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस जनसभा का विशेष महत्व है क्योंकि यह क्षेत्र पिछड़े वर्ग का बाहुल्य क्षेत्र है। भाजपा की रणनीति चौरसिया, मौर्य यादव समेत सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मान रही है।
प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और एमएलसी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वे जनता के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। साथ ही, लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने की अपील भी कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि लोकसभा सीट की हार से अयोध्या की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धक्का लगा है, जिसकी भरपाई इस उपचुनाव में जीत से की जा सकती है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More