छात्रों का हंगामा, छात्र संघ चुनाव निरस्त होने पर प्रदर्शन, छत से कूदे स्टूडेंट्स

अयोध्या में छात्रों का हंगामा, छात्र संघ चुनाव निरस्त होने पर प्रदर्शन, छत से कूदे स्टूडेंट्स|

अयोध्या|

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के कारण शुक्रवार को छात्र आंदोलित हो उठे। छात्र नेताओं ने साकेत महाविद्यालय की छत पर चढ़कर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने महाविद्यालय की छत से छलांग लगा दी। गनीमत है कि दोनों छात्रों को चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने 2 छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है।
छात्र संघ के विरोध के बाद साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 12 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले महाविद्यालय प्रशासन ने 5 दिसंबर को रोक लगा दिया। साथ ही महाविद्यालय कि सभी कक्षाएं 3 दिनों यानी 8 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।
छात्र नेता महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित होते हुए प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते छात्र महाविद्यालय के छत पर चढ़कर हाथों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान छात्र नेताओं ने काले प्रशासन से चुनाव न कराने का कारण भी पूछा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 छात्र नेताओं ने कॉलेज महाविद्यालय की छत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि दोनों छात्र बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। परिसर में पुलिस पहुंचकर 2 छात्र नेताओं को जबरन हिरासत में ले लिया है। छात्र नेता प्रवीण सिंह और अजय मिश्रा को पुलिस ने लिया हिरासत बताई जा रहे हैं। फिलहाल छात्र नेताओं का प्रदर्शन जारी है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

18 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

19 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

19 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

21 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago