Categories: Uncategorized

महिला कांस्टेबल ने वर्दी में दो पुरुष सिपाहियों संग बनाई REEL, वीडियो वायरल होने पर तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

महिला कांस्टेबल ने वर्दी में दो पुरुष सिपाहियों संग बनाई REEL, वीडियो वायरल होने पर तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड
: महिला कांस्टेबल को पुलिस की वर्दी में रील बनाना भारी पड़ गया. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और वीडियो बनाने वाले महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए. पूरा मामला यूपी के जनपद हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली का है।
जानकारी के अनुसार वीडियो बनाकर वायरल करने वाली महिला सिपाही का नाम वसुधा मिश्रा है। वसुधा की डेढ़ साल पहले ही पोस्टिंग हुई है। यह महिला पुलिस कर्मी उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए। महिला सिपाही एक वीडियो में पुरुष सिपाहियों के साथ सड़क पर ‘हीरो तू मेरा हीरो हैं’ गाने पर रील बनाती दिख रही है।
वायरल हुए वीडियो में एक महिला कांस्टेबल ने अपने दो पुरुष साथियों के साथ फिल्म हीरो नंबर-वन के गाने हीरो तू मेरा हीरो है के गाने पर रील बनाई। यह रील उस समय बनाई गई जब महिला सिपाही ड्यूटी पर थी। महिला वीडियो बनाने के दौरान हेल्प डेस्क पर बैठकर फिल्मी गानों पर झूम रही थी। वीडियो में दो पुरुष सिपाही भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और ड्यूटी के समय वीडियो बनाने वाली महिला कांस्टेबल और वीडियो में नजर आ रहे दो अन्य सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है।
दूसरे वीडियो में वह पुलिस जीप में बैठकर राज फिल्म के गाने पर रील बना रही है। यह वीडियो सर्दी का है। ऐसे ही कई वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच की और उसके बाद सभी को निलंबित कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हालांकि वीडियो पुराने है जो हटाए जा चुके हैं फिर भी कार्रवाई कर मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago