
अयोध्या जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तैनात लैब टेक्नीशियन शीतला बिहारी व विजयानंद तिवारी के बीच बुधवार की देर शाम किसी बात पर विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी।स्थानीय कर्मचारियों व तीमारदारों ने बीच-बचाव कराया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल परिसर में अराजकता का माहौल रहा। गुरुवार को शीतला बिहारी ने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
उनका आरोप है कि विजयानंद जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर बेल्ट से पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।
अयोध्या महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि एक पक्ष से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। अधीक्षक डॉ. आशाराम को जांच करके आख्या भेजने का निर्देश दिया गया है। सीएमएस का कहना है कि विजयानंद तिवारी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More