
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का आयोजन।
अयोध्या।
अयोध्या भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। वे भारत की आत्मा हैं और उनके सिद्धांत आज भी हर हिंदुस्तानी के हृदय में जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उनके आदर्शों को जीवन में उतारें। चेतनारायण सिंह ने कहा कि गांधीजी के विचार हमारे राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं और समानता व सर्वांगीण उत्थान के उनके सिद्धांतों को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करना आज भी जरूरी है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि गांधीजी ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई, बल्कि समाज सुधार के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए भी गांधीजी सतत प्रयासरत रहे।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों के कारण गांधीजी को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। उनकी प्रतिमाएं भारत सहित 84 देशों में स्थापित हैं।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, कविंद्र साहनी, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More