मदरसा दावत उल हक के इन बच्चों की मेहनत लाई रंग गांव में खुशी का माहौल परिजन खुशी से झूम उठे

PicsArt 02 17 11.37.25 - मदरसा दावत उल हक के इन बच्चों की मेहनत लाई रंग गांव में खुशी का माहौल परिजन खुशी से झूम उठे
✍मोहम्मद आलम
✍डॉक्टर मोहम्मद शब्बीर
✍ शिव शंकर वर्मा

■रुदौली अयोध्या■
अयोध्या जिले की रूदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर चौराहा स्थित मदरसा दावतुल हक़ में एक होनहार बच्चे ने 3 साल में साल में क़ुरआन हिफ़्ज़ किया है। मदरसा दावतुल हक़ में पढ़ने वाला छात्र ग्राम भेलसर निवासी मोहम्मद हमज़ा पुत्र मोहम्मद हाशिम ने 12 वर्ष की आयु में कारी अताउल्लाह सीतापुरी की निगरानी में क़ुरआन शरीफ का हिफ्ज़ करने से गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर बोलते हुए मौलाना उबैद उर् रहमान रुदौली ने बोलते हुए कहा कि आज कुरान और सुन्नत पर अमल करके ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। कुरान ही ऐसी किताब है जो 14 सालों के बाद भी अपनी असली हालत में मौजूद है और कयामत तक मौजूद रहेगी क्योंकि इसकी जिम्मेदारी अल्लाह ने खुद ले रखी है। इस सम्बंध में मदरसा दावतुल हक़ के प्रबधक मौलाना शब्बीर नदवी से बात की गई तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा यह मदरसा 1995 में कायम हुआ तब से इस मदरसे में उर्दू,अरबी, इंग्लिश हिंदी की शिक्षा दी जा रही है इसी मदरसे के मोहम्मद हम्ज़ा ने 3 साल में 12 साल की उम्र में और दूसरे छात्र मोहम्मद सहबान जो सीतापुर का रहने वाला है जिसने 18 वर्ष की आयु में क़ुरआन हिफ्ज़ किया है।उन्होंने बताया कि मदरसे में रहने के लिए हास्टल बना हुआ है बाहरी छात्र हास्टल में रहते हैं और मदरसे की तरफ से ही उनके खाने पीने की व्यवस्था चंदा आदि से की जाती है।मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना आरिफ बशीर नदवी ने बताया कि मदरसे में पढ़ने वाला भेलसर गांव का ही एक 12 साल का बच्चा जिसने 3 साल में और दूसरे ने 18 वर्ष की आयु में क़ुरआन हिफ़्ज़ किया है जिससे काफी खुशी है। हिफ़्ज़ करने वाले बच्चे मोहम्मद हम्ज़ा के पिता मोहम्मद हाशिम ने अपने बच्चे के हिफ़्ज़ का श्रेय मदरसा प्रबधक व प्रिंसिपल सहित पूरे स्टाफ को देते हुए खुशी का इज़हार करते हुए शुक्रिया अदा किया।
उक्त अवसर पर महमने खुसुशी मौलाना उबेदुर्रह्मान, मुफ़्ती दिलशाद, कारी अताउल्लाह सीतापुरी, हाफिज कैश, मौलाना महमूद,मौलाना शमीम,मास्टर कलाम,मास्टर सुहेल, हाफिज तारीख, मास्टर तारीख, मास्टर राशिद , हाफिज तुफैल , सहित समस्त विद्यालय स्टाप व बच्चों के परिजनों आदि उपस्थित रहे ।

Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago