अयोध्या उत्तर प्रदेश

मतदान स्थल पर अयोध्या मेयर ने लांघी सीमा, तस्वीर वायरल।

मतदान स्थल पर अयोध्या मेयर ने लांघी सीमा, तस्वीर वायरल।
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की मतदान स्थल से वोट डालने के बाद की तस्वीर सामने आई है। लोकतंत्र के महापर्व के जश्न में महापौर की यह तस्वीर नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते दिख रही है। तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग तीखी टिप्पड़ियां कर रहे हैं।
जिले के दो हजार से भी अधिक बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। किसी को भी बूथ के अंदर मोबाइल फ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बाकायदा सुरक्षा बल जांच के ही बाद मतदाताओं को बूथ में भेज रहा है। महापौर भी पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेते हुए, काशीराम कालोनी स्थित विद्यालय में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान वह बूथ के अंदर वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए तस्वीर करवा रहे हैं। तस्वीर के वायरल होते ही लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। उनका कहना है कि नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन्हें बोलने वाला कोई नहीं है। विपक्षियों ने कहा कि भाजपा है तो सब मुमकिन है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago