अयोध्या उत्तर प्रदेश

मतदाताओं को भयमुक्त परिवेश एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने किया रूट मार्च।

मतदाताओं को भयमुक्त परिवेश एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने किया रूट मार्च।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त परिवेश का एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने रूट मार्च किया। उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, मतदाताओं का मनोबल बढ़े इसके लिए मिल्कीपुर सर्किल की पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों व संवेदनशील गांवों में रूट मार्च कर लोगो को यह विश्वास दिलाया कि वह चुनाव में निर्भय होकर मतदान करें, पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों से निपटने के लिए मुस्तैद है।

रुट मार्च के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली इनायत नगर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने हैरिंग्टनगंज, कुचेरा, मिल्कीपुर, बारून, मेहदौना थाना कुमारगंज पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने नरेन्द्रा भादा, हरदोईया व कस्बा कुमारगंज तथा थाना खण्डासा की पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने सिड़सिड़, हाड़मऊ, अमानीगंज बाजार, नौगवां, चंदौरा व मड़कियान में रूट मार्च करते हुए लोगों को भय मुक्त परिवेश के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago