अयोध्या उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति व बसंत पंचमी मेले की तैयारियों का कमिश्नर व आई जी ने किया निरीक्षण।

मकर संक्रांति व बसंत पंचमी मेले की तैयारियों का कमिश्नर व आई जी ने किया निरीक्षण।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में मकर संक्रांति मेला–2026 और बसंत पंचमी मेला–2026 को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, 

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी सदर, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। 

मंडलायुक्त ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और अस्थायी आवास तैयार कराने, नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईजी ने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और मेले से पहले सभी इंतजाम पूरे करने को कहा। 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मेला शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएं और मेला समाप्त होने तक कोई नया निर्माण कार्य न कराया जाए। घाटों पर पड़ी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने और मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

12 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

12 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

21 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago