मंदिर के अधिकार व चढ़ावे को लेकर दो गुटों में झड़प, धमाके से लोग हुए भयभीत, जांच में जुटी पुलिस

मंदिर के अधिकार व चढ़ावे को लेकर दो गुटों में झड़प, धमाके से लोग हुए भयभीत, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या:- रामनगरी अयोध्या के नरसिंह मंदिर पर अधिकार को लेकर गुरुवार की सुबह साधुओं के दो गुटों में झड़प हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में तड़के करीब चार बजे हुई। मंदिर पर मालिकाना हक और चढ़ावे पर अधिकार को लेकर मंदिर के महंत और पुजारी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। वारदात के दौरान तेज धमाके की आवाज भी आई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि तिवारी ने घटना में बमों का इस्घ्तेमाल होने से इनकार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही। साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
बताया गया कि रायगंज चौकी के समीप स्थित नरसिंह मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर महंत व पुजारी में विवाद चल रहा है। इस संबंध में नरसिंह मंदिर के वयोवृद्ध महंत रामशरण दास ने विगत 16 अगस्त को अपने जानमाल की रक्षा के लिए एसएसपी समेत अयोध्या सीओ व कोतवाली प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। पत्र में महंत द्वारा कहा गया है कि वह नरसिंह मंदिर के सर्वराहकार महंत हैं।
रामशंकर दास नामक साधु जो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ में उनका सहयोग करता था। लेकिन इधर कई दिनों से वह गांजा आदि का नशा कर रहा था। जो मंदिर में अराजकतत्वों को लाकर मुझे बार-बार धमकी देता रहा। साथ ही कहता था कि तुमको बोरे में भरवाकर सरयू नदी में फेकवा दूंगा। इधर विवाद चल ही रहा था कि गुरुवार भोर में साढ़े तीन मंदिर से तेज धमाके की आवाज आई। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के सो रहे स्थानीय लोग एकाएक उठ गए और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। नरसिंह मंदिर में बमबाजी की सूचना पर पहुंची रायगंज पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कहना है कि धमाके की आवाज पटाखे की थी। दोनों पक्षों कोतवाली लाया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। नरसिंह मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago