अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत; 9 घायल

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत; 9 घायल

अंबेडकरनगर :- जिले में बसखारी थाना इलाके के NH 233 पर लहटोरवा के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार 9 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि घायल लोग जियारत के लिए किछौछा दरगाह आ रहे थे। बोलेरो टक्कर के बाद खाई में पलट गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में सवार लोगो को निकालकर इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा।
सूचना के मुताबिक चंदौली जिले के बड़ागांव निवासी अशरफ अंसारी अपने परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी से आज किछौछा दरगाह जियारत के लिए आ रहे थे। वह बसखारी थाना इलाके के NH 233 पर लहटोरवा पुलिस चौकी के पास पंहुचे ही थे कि अकबरपुर की तरफ से आ रही ट्रक से बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और बोलेरो दोनों सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग इक्क्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने बोलेरो को काटकर उसमे फंसे 10 लोगो को बाहर निकाल कर इलाज के लिए आजमगढ़ के लिए भेजा। इसमें इलाज के दौरान छोटू उर्फ असगर की मौत हो गई।
घटना में असरफ अंसारी, जीशान, बेबी खान, अप्सरी बेगम, अनस, अमन, सिफा, सादिया और पप्पू समेत 9 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago