अयोध्या में पुलिस रिकॉर्ड में भगोड़ा अपराधी बेच रहा करोड़ों की जमीन, एनडीए की कार्रवाई में हुआ खुलासा

अयोध्या में पुलिस रिकॉर्ड में भगोड़ा अपराधी बेच रहा करोड़ों की जमीन, एनडीए की कार्रवाई में हुआ खुलासा

राम नगरी अयोध्या में अवैध रूप से जमीनों के कारोबार करने वाले खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस रिकार्ड में भगौड़ा अपराधी हरीश पाठक का नाम एक फिर सुर्खियों में बना हुआ है। दरसल विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध रूप से बेची गई जमीनों पर की गई कार्रवाई में जब स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे तो जांच में साकेत गोट फार्म के मालिक रहे हरीश पाठक का नाम सामने आया है। जब कि हरीश पाठक पिछले कई वर्षों से पुलिस रिकॉर्ड में भगौड़ा अपराधी के रूप मे दर्ज है। इसके बावजूद अयोध्या में जमीनों का अवैध कारोबार से कर रहा है। यही नही पूर्व में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में बेचे जाने के प्रकरण में भी हरीश पाठक का नाम शामिल रहा है।
अयोध्या में विकास प्राधिकरण के द्वारा जयपुरिया स्कूल के पास अवैध रूप से प्लाटिंग कर निर्माण कराये जाने वाले दिवारों को गिराए जाने कार्यवाही की गई। इन अवैध भूमि खड़े किए गए दीवारों पर प्राधिकरण के बुलडोजर चलाये जाने के दौरान 40 प्लॉटों को खाली कराया गया। तो भूमि के खरीददारों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह से मुलाकात की तो पता चला कि इन जमीनों के खेल का खुलासा हुआ। जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस दी है। माना जा रहा है कि हरीश पाठक जल्द ही बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह जानकारी देते हुए बताया कि आज मैं जिस स्थान पर गया था साकेत गोट फार्मिंग कंपनी के द्वारा बनाई जा रही कॉलोनी है यह स्थान सहादतगंज है जो जयपुरिया स्कूल के सामने कॉलोनी बनी हुई थी और इसमें जिन लोगों ने छोटी-छोटी जमीनों को खरीदा है उन्होंने जानकारी दी कि जो कॉलोनाइजर है वह साकेत गोट फार्मिंग कंपनी चला रखी थी जो हरीश पाठक पुत्र हौसिला पाठक निवासी पाठकपुर ग्राम विक्रमजोत जनपद बस्ती और प्रताप नारायण पांडे पुत्र राम इच्छा पांडे निवासी सोयेपुर लालपुर थाना कैंट जनपद वाराणसी का रहने वाले है। इनके विरूद्ध केंट थाने में 2016 से और उसके पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं अब तक कार्यवाही नहीं करी गई है इसलिए वह भगोड़े घोषित हुए हैं इस विषय में भी जिले के एसपी को इस मामले को लेकर संज्ञान में लाया जाएगा और जो उचित कार्रवाई होगी वह किया जाएगा वही कहा कि उनकी तहकीकात की जाएगी और जो संबंधित हमारी पुलिस के अधिकारी हैं इन सभी के साथ संबंधों में करते हुए इस तरह के जो 420 करने वाले लोग हैं उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

6 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

6 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

7 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

9 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

14 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago