अयोध्या उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

मंडलायुक्त ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मंडलायुक्त राजेश कुमार ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से वार्ता कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंडलायुक्त ने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि वे मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखें। जो दवाएं चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए मरीजों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से दवाएं लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

मंडलायुक्त ने अस्पताल गेट पर पड़ी निर्माण सामग्री और गंदगी देखकर नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। अग्निशमन यंत्रों की जांच के दौरान एक यंत्र की एक्सपायरी तिथि निकल चुकी पाई गई, जिसे बदलने और अन्य यंत्रों की जांच कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी कक्षों, ब्लड बैंक, फिजियोथैरेपी सेंटर, आईसीयू वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड का भी जायजा लिया। साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सफाई कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। परिसर में पड़े निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराने और नाली निर्माण व अन्य मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को भी कहा।
मंडलायुक्त ने रैन बसेरे पर ताला बंद मिलने पर नाराजगी जताई और उसे उपयोग में लाने के निर्देश दिए। भोजन कक्ष का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दिए जा रहे भोजन और दूध की गुणवत्ता की जांच की तथा पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने और निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन वितरित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शासन को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago