
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 12/11/2023 को इस वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी लीग (45वें) मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर नाबाद 128 रन और केएल राहुल 102 रन बनाए, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी के हुईं। कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन, शुभमन गिल ने 51 रन और विराट कोहली ने 51 रन बनाए। नीदरलैंड के तरफ से गेंदबाजी करते हुए, बास डी लीडे ने 2 विकेट, वान मिकेरेन और वनडर मरवे ने एक-एक विकेट लिए।
भारत से मिले लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 250 रनों पर आल आउट हो गई। नीदरलैंड के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए,तेजा निदामानुरू ने 54 रन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 45 रन, कोलिन एकरमैन ने 35 रन बनाए। भारत के तरफ से गेंदबाजी करते हुए, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच में कोहली और रोहित के अलावा शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने भी गेंदबाजी की।
आईसीसी विश्व कप 2023 के अंतिम लीग मैच भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हरा दिया। लीग स्टेज में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अजेय रही। लगातार 9 मैच जीती। सेमीफाइनल में उसका सामना 15 नवंबर को न्यूजीलैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More