
दीपावली की रात दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में दीपावली की रात करीब 18 वर्षीय दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। युवक का शव यहां पिपरी जलालपुर माफी तिराहे के पास संचालित काशी जलपान की दुकान के पीछे पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान मुकेश कुमार कोरी पुत्र रामदुलारे कोरी निवासी जलालपुर माफी के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक युवक मुकेश कुमार प्राइवेट वाहन चालक था। तीन दिन पहले मुंबई से दीपावली पर घर आया था। दीपावली रविवार की रात करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था। फिर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
सोमवार सुबह एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के अलावा सीओ डॉक्टर राजेश तिवारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया तथा घटनाक्रम के बारे में जानकारी किया। कोतवाली पुलिस द्वारा आशनाई का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More