लखनऊ

यूपी में इन शिक्षकों के लिए दिवाली पर बुरी खबर, सेवा समाप्‍ति का आदेश जारी।

यूपी में इन शिक्षकों के लिए दिवाली पर बुरी खबर, सेवा समाप्‍ति का आदेश जारी।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में जहां दिवाली के मौके पर हर कोई खुशियां मना रहा है, इसी बीच शिक्षकों के लिए एक बुरी खबर आई है, राज्य सरकार ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे दो हजार से ज्यादा तदर्थ शिक्षकों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है, इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 10 नवंबर को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

दीपावली के मौके पर राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को लंबे समय से पढ़ा रहे टीचरों को झटका लगा है, राज्य की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला कर लिया है, शिक्षा विभाग ने राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे तकरीबन 2090 तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने किया विरोध।

वहीं दूसरी ओर तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति सम्बन्धी आदेश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने आपत्ति जताई है,उन्होंने इसका विरोध करते हुए इसकी निंदा की और इस आदेश को तुगलकी फरमान करार दे डाला, उनका कहना है कि जिस समय शिक्षकों की भारी कमी थी उस वक्त इन शिक्षकों ने विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई का जिम्मा लिया, वहीं अब 25 से 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद इन्हें निकाला जाना बेहद गंभीर विषय है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago