बीकापुर - अयोध्या

ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली

ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर में पीएम किसान निधि के सत्यापन के नाम पर भी अवैध वसूली का मामला सामने आया है । किसानों के लिए चलाई गई सरकार की योजना पर सरकारी अफसर कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर में सत्यापन के नाम पर घूसखोरी किया गया है।सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि पाने वाले अपात्र लोगों की खोजबीन के लिए सत्यापन हो रहा है। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया मंगलवार को कृषि विभाग के कर्मचारी गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन करने पहुंचे थे। वहां पीएम किसान निधि का सत्यापन करने की बात कही। गांव में घूमकर अवैध वसूली किया। और उनकी ओर से एक सत्यापन करने के नाम पर सौ रुपए मांगे गए और रिश्वत का पैसा दर्जनों ग्रामीणों से लिया।जब ग्राम प्रधान को यह जानकारी हुई की अवैध रूप वसूली किया जा रहा है तब ग्रामीणों ने विरोध किया । पीड़ित किसान कल जिलाधिकारी से मुलाकात कर करेंगे शिकायत।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

10 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago