
बीकापुर_अयोध्या।
कोतवाली क्षेत्र के भावापुर गांव में मंगलवार को सरकारी तालाब की जमीन में अवैध मिट्टी खनन किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तहसील प्रशासन, बीकापुर कोतवाली पुलिस और खनन विभाग द्वारा छापेमारी की संयुक्त कार्रवाई करके अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई और कोतवाली लाया गया है। सूचना मिलने के बाद जिला खनन अधिकारी डॉ दीपक कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही कराई गई। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली को बीकापुर कोतवाली परिसर में लाकर सीज कर दिया गया।
जिला खनन अधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किए जाने की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही की गई है। तालाब की भूमि से मिट्टी खोदकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। जेसीबी तथा ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस और खनन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खनन माफियाओं में हलचल मची हुई है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More