हैदरगजं - अयोध्या

ब्यूटीशियन ट्रेनर से कार की टक्कर, 22 वर्षीय नवविवाहिता गंभीर घायल, एक आरोपी फरार।

ब्यूटीशियन ट्रेनर से कार की टक्कर, नवविवाहिता गंभीर घायल, एक आरोपी फरार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया चौराहे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिहोरिया गोसाई का पुरवा की रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी कोरी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

 घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और हैदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिवानी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा राम हैदरगंज ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कार में सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। शिवानी हैदरगंज बाजार में ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग देती हैं और उनकी शादी 6 मार्च को हुई थी। थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं और शिकायती पत्र मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago