
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से तेज टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक चला रहे 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवक के सगे मामा का बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बोल कर आनन-फानन में घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक देशराज यादव पुत्र राम तीरथ को मृत घोषित कर दिया।
अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में पल्सर बाइक बोलेरो में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती रही। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला। किंतु स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देशराज यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम भेज दिया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More