इनायत नगर - अयोध्या

युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में ही मिला लहूलुहान शव।

युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में ही मिला लहूलुहान शव।

अयोध्या।

अयोध्या जिले इनायतनगर थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय युवक का रक्त रंजित शव उसके घर में ही चारपाई पर मिला है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेते हुए युवक के नशेड़ी भाई को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना इनायतनगर के डीली गिरधर गांव निवासी 38 वर्षीय अखिलेश सिंह अपने छोटे भाई दिनेश सिंह के साथ अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित मकान में रह रहे थे। दोनों भाइयों के बारे ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई भयंकर नशे के आदी हैं। शराब, गांजा, स्मैक एवं नसे का इंजेक्शन भी दोनों भाई लगाया करते हैं। मंगलवार को दोपहर 1 बजे के लगभग अखिलेश का छोटा भाई दिनेश शराब के नशे में घर के बाहर निकाल कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और कहा कि हमारे भाई को किसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला है।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इनायत नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ आशीष निगम प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह एवं हल्का दरोगा अभय कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मिले परिस्थिति जन्य साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले युवक के छोटे भाई दिनेश को हिरासत में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शरीर एवं सिर पर गंभीर चोट एवं घाव के निशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आपस में तीन सगे भाई हैं। सबसे छोटा भाई रमेश अपने बड़े भाई अखिलेश के दो बच्चों और पत्नी को लेकर रह रहा है। मृतक की मां अपने दोनों बेटों की नशेड़ी हरकतों के चलते महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय रासी गांव स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

पुलिस ने युवक केशव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, घटना की गहन छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलते ही प्राथमिक की दर्ज कर विधि कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago